1:01 am Sunday , 8 November 2026
BREAKING NEWS

7 नवंबर छोटी दिवाली, जानिए नरक चतुर्दशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि – Jaya Kishori

Jaya__Kishori__
07 नवंबर छोटी दिवाली, जानिए नरक चतुर्दशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि*

छोटी दिवाली 2026 नरक चतुर्दशी 2026: नरक चतुर्दशी के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके दीपक जलाने की परंपरा है इसे यम दीपदान कहा जाता है जानते हैं तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है इसे रूप चतुर्दशी और काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध करके हजारों लोगों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और यमराज की पूजा करने का विशेष महत्व है मान्यता है कि छोटी दिवाली पर विधि-विधान से पूजा करने और शाम को दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मकता दूर होती है

छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

छोटी दिवाली 2026 कब है
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत कल 7 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगी वहीं इस तिथि का समापन 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर है तिथि के अनुसार, इस साल छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का त्योहार 7 नवंबर 2026, शनिवार को मनाया जाएगा

वहीं शास्त्रों के अनुसार, नरक चतुर्दशी के दिन दीपदान करने का विशेष महत्व होता है इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 5 बजकर 41 मिनट रहेगा वहीं, दीपदान के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 31 मिनट से शाम 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा इसके अलावा, सायाह्न संध्या का मुहूर्त शाम 5 बजकर 31 मिनट से शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा

छोटी दिवाली शुभ मुहूर्त
अभ्यंग स्नान मुहूर्त: सुबह 5:41 से 6:38 बजे तक

छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी की पूजा-विधि
छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने की परंपरा है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सूर्योदय से पहले शरीर पर तिल के तेल से मालिश करके उबटन लगाना चाहिए और फिर स्नान करना चाहिए इसे अभ्यंग स्नान कहा जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को सुंदरता, आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है

वहीं स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनकर पूजा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें इसके बाद भगवान को फूल, चंदन, धूप, दीप और मिठाई अर्पित करें भगवान श्रीकृष्ण के नरकासुर वध का स्मरण करते हुए उनकी पूजा करें इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करने से जीवन की परेशानियां दूर होने और सुख-समृद्धि आने की मान्यता है

नरक चतुर्दशी की शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए इस दिन दक्षिण दिशा में यमराज के नाम से दीपदान करने की विशेष परंपरा है इसे यम दीपदान कहा जाता है पं.संजय शास्त्री अनुसार ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार के सदस्यों को सुख-शांति प्राप्त होती है

छोटी दिवाली पर घर के आंगन, मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर दीपक जलाकर रोशनी करनी चाहिए इसके साथ ही भगवान हनुमान की पूजा करना, हनुमान चालीसा का पाठ करना और जरूरतमंद लोगों को अन्न या वस्त्र का दान करना भी शुभ माना जाता है मान्यता है कि इस दिन दीपदान और दान-पुण्य करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.