5:18 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

हरिद्वार: होटल के कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मायापुर के चित्रा ग्रैंड होटल में 23 वर्षीय युवक साहिल का शव फंदे से लटका मिला। युवक देहरादून के रायवाला का निवासी बताया जा रहा है। वह अपनी 28 वर्षीय महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा था। महिला के मुताबिक, घटना के समय वह सो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.