8:17 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

अब कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व से बदलेंगे कार्यसंस्कृति की तस्वीर।

उझानी के सुधांशु गुप्ता को जेसी

आई इंडिया में बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी।

अब कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व से बदलेंगे कार्यसंस्कृति की तस्वीर।

उझानी बदांयू 4 नवंबर।

छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुधांशु गुप्ता को एक बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा, नेतृत्व एवं कौशल विकास के क्षेत्र में सक्रिय गुप्ता का चयन जेसीआई इंडिया की उस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पहल में हुआ है, जिसके अंतर्गत देशभर के सदस्यों के लिए 25 नवीन, प्रभावशाली एवं परिणामोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित किए जाएंगे।

जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसीआई सीनेटर भरत एन. आचार्य ने स्वयं ईमेल भेजकर उन्हें कंटेंट डिजाइनर के रूप में चयनित होने पर बधाई दी है।

डॉ. जी. सुब्रमण्यम की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय कौशल विकास समिति के निर्देशन में गुप्ता प्रशिक्षण मॉड्यूल, प्रशिक्षक एवं प्रतिभागी पुस्तिकाएं, प्रभावशाली प्रस्तुतियां तथा प्रशिक्षण को वास्तविक कार्यक्षेत्र में लागू करने की कार्ययोजनाएं तैयार करने में योगदान देंगे। इस राष्ट्रीय पहल का ऑनलाइन ओरिएंटेशन 4 नवंबर को शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा।

“हर कर्मचारी बने अपने संस्थान का ब्रांड एम्बेसडर”

इस राष्ट्रीय उपलब्धि के पीछे सुधांशु गुप्ता का एक व्यापक सामाजिक दृष्टिकोण है – प्रशिक्षण केवल बड़े अधिकारियों और प्रबंधकों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उनका मानना है कि होटल कर्मचारी, इलेक्ट्रिशियन, वाहन चालक, कार्यालय सहायक, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर उच्च अधिकारी तक, प्रत्येक व्यक्ति में असाधारण संभावनाएं छिपी हैं।

“कर्मचारी का पद छोटा हो सकता है, लेकिन संस्थान की प्रतिष्ठा में उसका योगदान कभी छोटा नहीं होता। उचित प्रशिक्षण से हर कर्मचारी अपने संस्थान का सशक्त ब्रांड एम्बेसडर बन सकता है।”

उनका लक्ष्य संवाद कौशल, कार्यकुशलता, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित कर कर्मचारियों की व्यक्तिगत प्रगति के साथ संस्थानों की उत्पादकता एवं प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयां देना है।

निःशुल्क मार्गदर्शन से आत्मनिर्भरता की नई राह जेसीआई इंडिया के नमस्ते इंडिया, जेसीआई युवा और मार्गदर्शक जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान देने वाले गुप्ता ने मार्गदर्शक पहल के अंतर्गत देशभर में 32 से अधिक निःशुल्क परामर्श देकर छोटे उद्यमियों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को व्यवसाय विस्तार, आयवृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया है।

इसके अतिरिक्त जून माह में रक्तदान जागरूकता अभियान को प्रोत्साहित करने के साथ वे शिक्षकों के प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास एवं शिक्षण गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

जेसीआई जेएसी पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2024 से सम्मानित सुधांशु गुप्ता एस्सेल शिक्षण संस्थानों के माध्यम से भी शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

अपने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुधांशु गुप्ता ने कहा –
“मेरे लिए यह उपलब्धि केवल राष्ट्रीय सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है। मेरा सपना है कि प्रशिक्षण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। हर व्यक्ति अपने कार्य में दक्ष बने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े और अपने संस्थान की प्रगति में गर्व से योगदान दे।

उन्होंने अपने संकल्प को इन शब्दों में व्यक्त किया -“जब व्यक्ति निखरता है, संस्थान संवरता है; और जब संस्थान सशक्त होते हैं, राष्ट्र आगे बढ़ता है।” छोटे शहर की बड़ी सोच और समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का यही संकल्प सुधांशु गुप्ता की राष्ट्रीय उपलब्धि को एक प्रेरणादायक पहचान देता है।

“न सोच की सीमा, न सपनों का आसमान – हर हाथ में हुनर, हर व्यक्ति में नेतृत्व!”

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.