8:39 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

रोजगार मेले में 205 युवाओं का चयन एवं शॉर्टलिस्ट

बदायूं: 04 नवम्बर। रोजगार मेले में कुल 22 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 669 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरान्त कुल 205 युवाओं का विभिन्न कम्पनियों द्वारा चयन एवं शॉर्टलिस्ट किया गया
बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विधानसभा स्तरीय (शेखूपुर विधानसभा) रोजगार मेले का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (वी0आई0एम0टी0) परिसर में किया गया। रोजगार मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष एवं माननीय विधान परिषद सदस्य की प्रतिनिधि सलोनी पाठक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों में रोजगार की उपलब्ध सम्भावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को इस प्रकार के रोजगार मेलों को रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वीआईएमटी के डायरेक्टर आशीष सिंघल, विकास आहूजा एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षय रस्तोगी, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ओमकार नाथ पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश आर्य, जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त यादव एवं कौशल विकास मिशन के विकासखण्ड परियोजना प्रबन्धक अंकित यादव सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.