क्रिटिकल गैप्स योजना से विकास खण्ड सालारपुर में निर्मित राजकीय कृषि एवं डिजिटल सेन्टर का उद्घाटन महेश चन्द्र गुप्ता, सदर विधायक/पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री के करकमलों से किया गया।
इस मौके पर श्री गुप्ता जी ने कि विकास खण्ड सालारपुर में काफी लंबे समय से एक राजकीय कृषि भण्डार की मांग की जा रही थी। यहां का पुराना बीज भण्डार काफी दूर बिनावर स्थित होने के कारण हमारे किसान भाइयों को बीज एवं कृषि संबंधी सामग्री प्राप्त करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। किसानों को अपना समय और धन खर्च करके दूर जाना पड़ता था। जब यह समस्या मेरे संज्ञान में आई तो मैंने महसूस किया कि किसानों की इस परेशानी का स्थायी समाधान होना चाहिए। क्योंकि किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसान की सुविधा, समृद्धि और खुशहाली ही क्षेत्र के विकास का आधार है। इसी उद्देश्य से आपके बीच से चुने गए जनप्रतिनिधि के रूप में मैंने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रयास किया और आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि लगभग 150 लाख रुपये (डेढ़ करोड़ रुपये) की लागत से विकास खण्ड सालारपुर में नए राजकीय कृषि भण्डार का निर्माण कराया गया है। आज इसका लोकार्पण केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं है, बल्कि यह हमारे किसान भाइयों की लंबे समय से चली आ रही मांग और उनकी सुविधा के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम है। अब विकास खण्ड सालारपुर एवं आसपास के गांवों के किसानों को बीज और कृषि विभाग से संबंधित सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे किसानों के समय और श्रम दोनों की बचत होगी। मेरे किसान भाइयों, हमारा प्रयास है कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, खाद और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ समय पर मिले। किसानों की आय बढ़े, खेती की लागत कम हो और हमारा किसान आत्मनिर्भर बने, इसी दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। मैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केंद्र की सरकार का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनके मार्गदर्शन में गांव, गरीब, किसान और आम नागरिकों के हित में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्र के सभी किसान भाई इसका लाभ उठाएं और अपने क्षेत्र को कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
इस मौके पर श्री अनेकपाल सिंह, प्रमुख, सालारपुर, श्री राजेश्वर सिंह पटेल उर्फ बेवी भैया, श्री सोवरन सिंह राजपूत, धीर सिंह, रमेश, मनोज, निरंजन, जमशेद, अरूण भारद्वाज अजय प्रताप सिंह समेत कई प्रधान व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com