अलापुर पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस के साथ आरोपी को दबोचा, तीन मुकदमों का है आपराधिक इतिहास
केशव गुप्ता
अलापुर (बदायूं)। थाना अलापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रउफ खान (31) निवासी वार्ड नंबर 21, कस्बा ककराला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 254/2026, धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com