7:28 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

करवाचौथ को लेकर उझानी के बाजारों में छाई रौनक,चूड़ी से लेकर ज्वेलरी शोरूम तक उमड़ी भीड़।

करवाचौथ को लेकर उझानी के बाजारों में छाई रौनक,चूड़ी से लेकर ज्वेलरी शोरूम तक उमड़ी भीड़।

उझानी बदायूं 18 अक्टूबर।

करवाचौथ के त्योहार को लेकर उझानी के मुख्य बाजारों में जबरदस्त रौनक छा गई है। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले व्रत की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे बाजार गुलजार हो गए हैं। कपड़ा, सर्राफा, चूड़ी, कॉस्मेटिक और मेहंदी की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ सर्राफा बाजार में देखी जा रही है। सोने-चांदी की दुकानों पर महिलाएं अपने पसंद के मंगलसूत्र, नथ, झुमके और अंगूठियां खरीदती नजर आईं। एक दुकान पर तो एक साथ 7-8 महिलाएं ज्वेलरी पसंद करती दिखीं। सर्राफा कारोबारी ने बताया कि करवाचौथ पर हल्के वजन की ज्वेलरी की ज्यादा मांग है।

वहीं चूड़ी बाजार में भी महिलाओं की पसंदीदा लाल चूड़ियों और कंगन की खरीदारी जोरों पर है। दुकानों पर रंग-बिरंगी चूड़ियों के ढेर लगे हैं और महिलाएं अपनी साड़ी से मैच करती चूड़ियां तलाश रही हैं। कुछ महिलाएं हरी और सुनहरी चूड़ियां ट्राई कर रही हैं।

कॉस्मेटिक दुकानों पर करवा मटकी, छलनी, महावर, बिंदी और मेकअप के सामान की बिक्री बढ़ गई है। साथ ही मेहंदी लगाने वालों के पास भी बुकिंग फुल हो गई है। कपड़ा दुकानों पर करवा स्पेशल साड़ी और लहंगों की मांग है।

दुकानदारों का कहना है कि पिछले दो दिन से बाजार में ग्राहकी बढ़ी है और करवाचौथ से एक दिन पहले तक और भी भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। कुल मिलाकर सुहाग के इस पर्व ने उझानी के बाजारों में त्योहारी रंग भर दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.