7:29 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

सामाजिक समरसता और सामाजिक न्याय की एक अनूठी पहल आज बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के आवास पर देखने को मिली।

बिल्सी आवास पर आज पाल समाज एवं जाटव समाज की सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर एवं संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में दोनों समाज के प्रबुद्धजन, युवा एवं बुजुर्ग मौजूद रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि – “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं।”

विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी ने त्याग, धर्मपरायणता, न्याय और सुशासन की मिसाल कायम की।
उन्होंने अपने शासन काल में गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए जो कार्य किए, वो आज भी प्रेरणादायी हैं।
वहीं बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने संविधान देकर हर वर्ग को बराबरी का अधिकार और सम्मान से जीने का हक दिया।
उनका पूरा जीवन सामाजिक समता और न्याय के लिए समर्पित रहा।
उन्होंने कहा कि पाल समाज परिश्रम, स्वाभिमान और सेवा का प्रतीक है, तो जाटव समाज संघर्ष, स्वाभिमान और कर्मठता का प्रतीक है।
दोनों ही समाज ने अपने परिश्रम से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि आज जब दोनों समाज एक साथ एक मंच पर बैठे हैं, तो यह सामाजिक समरसता का सबसे सुंदर उदाहरण है। यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र की असली ताकत है। हम सभी को इन महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर समरस, सशक्त और विकसित समाज का निर्माण करना है।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा बदायूं के जिलाध्यक्ष तेजपाल सागर, पूर्व चेयरमैन बिल्सी ओमप्रकाश सागर, मनोज पाल, अशोक पाल , तेजेंद्र सागर, महिपाल सागर, चरन सिंह सागर, हरवंश पाल, ब्रह्मपाल पाल, वीरेश पाल, रविंद्र सिंह सागर, मुनीश चंद्र सागर, महिपाल सागर, शिशुपाल सागर , किशनपाल , जसवीर पाल नेत्रपाल ,राजेंद्र पाल उमाशंकर सागर सहित अन्य सम्मानित बंधु उपस्थित रहे।।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.