6:41 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के अलापुर में दिल्ली पुलिस की 5 घंटे तक चली रेड, अजर हिरासत में; हेरोइन और नकदी मिलने की चर्चा

बदायूं के अलापुर में दिल्ली पुलिस की 5 घंटे तक चली रेड, अजर हिरासत में; हेरोइन और नकदी मिलने की चर्चा

केशव गुप्ता

अलापुर (बदायूं)। बदायूं जनपद के कस्बा अलापुर के वार्ड नंबर 5 स्थित नन्हे नगला में दिल्ली पुलिस की टीम ने रविवार सुबह एक मकान पर छापा मारा। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस अजर नाम के युवक को अपने साथ ले गई।
स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, छापेमारी के दौरान कथित तौर पर 550 ग्राम हेरोइन और 10 लाख रुपये नकद बरामद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, बरामदगी और कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.