: सखानूं में बेकाबू कार 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकराई, दो युवक घायल
केशव गुप्ता
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के सखानूं एमएफ हाईवे पर रविवार सुबह करीब सात बजे बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में बिल्सी के गौटिया निवासी राहुल और सुनील पुत्र ओमकार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था।
दोनों युवक कार से अपने ननिहाल हसनपुर हुर्रियाई जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पास में लगे वेज बिरयानी के ठेले का टट्टर भी उड़ गया। गनीमत रही कि ठेले के पास मौजूद लोग हादसे की चपेट में नहीं आए।
सूचना पर डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com