6:42 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

स्लूश वॉल की रॉड खराब, सोथा में पानी की सप्लाई प्रभावित

स्लूश वॉल की रॉड खराब, सोथा में पानी की सप्लाई प्रभावित

सोमवार शाम तक दुरुस्त होगी व्यवस्था

बदायूं। घंटाघर स्थित ओवरहेड टैंक की स्लूश वॉल की रॉड खराब होने से मोहल्ला सोथा समेत आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। जलकल अभियंता नितिन सक्सेना ने बताया कि रविवार सुबह स्लूश वॉल की रॉड खराब होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। सोमवार शाम तक स्लूश वॉल को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.