6:42 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

लेखनी को वैश्विक सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका के कवर पर छाए डॉ. त्रिवेन्द्र; साहित्यकारों ने किया सम्मानित।

उझानी बदांयू 18 अक्टूबर।

भारतीय साहित्य के लिए गौरवपूर्ण खबर है। जाने-माने साहित्यकार डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को वैश्विक मंच पर बड़ा सम्मान मिला है। मेरठ से प्रकाशित प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका ‘सक्सेस स्टोरी’ ने अपने नवीनतम अंक के मुख्य पृष्ठ पर डॉ. त्रिवेन्द्र को स्थान देकर सम्मानित किया है।

पत्रिका के विशेष अंक में उनके साहित्यिक योगदान और लेखन शैली पर विस्तृत लेख प्रकाशित हुआ है, जिसमें उनकी चर्चित कृतियों भारतीय महिलाएं सुरक्षा एवं रोजगार, प्रभावशाली महिलाएं, भारतीय महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास और भारतीय महिलाएं शिक्षा एवं स्वास्थ्य का उल्लेख है। पत्रिका ने उन्हें समकालीन साहित्य की सशक्त आवाज बताया है।

इसी उपलब्धि को लेकर डॉ. त्रिवेन्द्र का सम्मान किया गया। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सुबोध जी, प्रकृति फाउंडेशन मेरठ के निदेशक मुकेश नादान और फिल्म निर्देशक हिमांशु जी ने उन्हें संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. त्रिवेन्द्र की कलम ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दों को वैश्विक पहचान दिलाई है। डॉ. त्रिवेन्द्र ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलना सुखद है, यह सम्मान मेरी कलम की जिम्मेदारी बढ़ाता है।

गौरतलब है कि डॉ. त्रिवेन्द्र को इससे पहले स्वामी विवेकानंद राष्ट्र गौरव सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.