2:55 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

रामलीला देखकर लौट रहे परिवार पर हमला, बाइक में लात मारकर गिराया, दो दांत तोड़े

।

बदायूं, 18 अक्टूबर।

रामलीला मेला देखकर घर लौट रहे दंपति और उसकी बहन पर गांव के ही लोगों ने हमला कर दिया। बाइक में लात मारकर गिराने के बाद जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट की, जिसमें युवक के दो दांत टूट गए। पत्नी के कान के कुंडल और मंगलसूत्र भी गायब हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच सीओ सिटी को सौंपी है।

पीड़ित विकास पुत्र सतपाल निवासी ग्राम भगवतीपुर थाना सिठौली ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 15 अक्टूबर की शाम वह अपनी पत्नी उर्मिला और बहन सपना के साथ रामलीला मेला देखकर बाइक से घर लौट रहा था। गांव में कोटेदार के घर के सामने गांव के ही सोरेश पटेल पुत्र अशोक, आयुष पुत्र जुगेन्द्र, अशोक की पत्नी, जुगेन्द्र की पत्नी और अभय पुत्र जितेन्द्र ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बाइक में लात मारकर गिरा दिया। विरोध करने पर सभी हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में विकास, उसकी पत्नी और बहन को खुली और गुम चोटें आईं। चोट लगने से विकास के दो दांत टूट गए। आरोपियों ने ‘साले चमट्टे और चमरिया’ कहते हुए जाति सूचक गालियां भी दीं।

मारपीट के दौरान उसकी पत्नी के कानों के कुंडल और गले का मंगलसूत्र भी वहीं कहीं गिरकर गुम हो गया। घटना के समय 112 नंबर पुलिस को बुलाया गया था। पीड़ित ने पत्नी और बहन के साथ बदतमीजी का भी आरोप लगाया है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना सीओ सिटी को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.