2:52 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

काम के बहाने घर में घुसीं दो महिलाएं, सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार, CCTV में कैद

।

बदायूं, 18 अक्टूबर।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर में काम करने के बहाने दो अज्ञात महिलाओं द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित दीपक गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी मकान संख्या 18, कृष्णा पार्क, श्याम नगर ने थाना प्रभारी सिविल लाइन को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 अक्टूबर की सुबह दो महिलाएं घर में साफ-सफाई और घरेलू काम करने के बहाने आई थीं।

आरोप है कि दोनों ने मौका पाकर घर में रखे कीमती सोने-चांदी के आभूषण और सामान चोरी कर लिया और फरार हो गईं। कुछ देर बाद जब परिवार ने सामान देखा तो चोरी का पता चला। इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और परिवार दहशत में है।

पीड़ित के अनुसार दोनों महिलाओं का फोटो और वीडियो घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। आशंका है कि सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है।

पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान कर जेवरात बरामद करने और कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.