मिशन शक्ति के तहत छात्रा शशि शाक्य बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, सुनीं
केशव गुप्ता
अलापुर (बदायूं)। मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत रविवार को थाना अलापुर में कक्षा 12वीं की छात्रा शशि शाक्य को एक दिन के लिए सांकेतिक थानाध्यक्ष बनाया गया। आवासीय कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा शशि शाक्य पुत्री जय प्रकाश शाक्य, निवासी गलेल नगर ने थाने की कार्यप्रणाली को समझा और जनशिकायतों की सुनवाई की।
इस दौरान छात्रा ने थाने के दैनिक कार्यों का जायजा लिया और शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, मामलों की सुनवाई और निस्तारण की प्रक्रिया के साथ महिला सुरक्षा एवं बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई।
छात्रा ने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय और मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण किया। साथ ही कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की गतिविधियों से भी अवगत हुईं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com