1:43 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं ने जाना पुलिस का कामकाज, वजीरगंज थाने का किया भ्रमण

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं ने जाना पुलिस का कामकाज, वजीरगंज थाने का किया भ्रमण

केशव गुप्ता

वजीरगंज (बदायूं)। मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत 18 अक्टूबर को थाना वजीरगंज पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया। इस दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने थाना प्रभारी कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, आईजीआरएस डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, जीडी कार्यालय और बंदीगृह को देखा। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।
छात्राओं को वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य जरूरी नंबरों के बारे में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला पेंशन योजना समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.