12:00 am Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, भाजपा बूथ अध्यक्ष ने थाना उसावां में दी तहरीर

फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, भाजपा बूथ अध्यक्ष ने थाना उसावां में दी तहरीर

केशव गुप्ता

उसावां (बदायूं)।
गांव सिसौरा निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष अमित गौतम ने गांव के दो लोगों पर फेसबुक के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना उसावां के थाना अध्यक्ष को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अमित गौतम के अनुसार, गांव के ऋषिदेव पुत्र रामविलास और आयरेंद्र पुत्र सत्यपाल ने फेसबुक के जरिए उन्हें धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
अमित गौतम का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.