10:29 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

उसहैत में विकास कार्यों की सौगात, विधायक बब्बू भैया ने ₹9.44 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

उसहैत में विकास कार्यों की सौगात, विधायक बब्बू भैया ने ₹9.44 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

केशव गुप्ता

उसहैत (बदायूं)। नगर पंचायत उसहैत के जिन्द बाबा मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने ₹9 करोड़ 44 लाख की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से नगर में पेयजल, जल निकासी और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।
पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत ₹3 करोड़, नगर विकास योजना के अंतर्गत ₹2.14 करोड़, वंदन योजना से जिन्द बाबा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर ₹1.57 करोड़, पेयजल व्यवस्था पर ₹1.51 करोड़ तथा सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत ₹1.22 करोड़ के कार्य पूरे कराए गए हैं।
विधायक बब्बू भैया ने कहा कि नगर पंचायत उसहैत का सर्वांगीण विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत जूनियर हाईस्कूल के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा ₹3 करोड़ की लागत से नगर पंचायत कार्यालय भवन बनवाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष नबाब हसन, सभासदगण, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.