फैजगंज बेहटा पुलिस ने मोबाइल छिनैती करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा, छीना गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
केशव गुप्ता
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया ओप्पो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक जुगमेंद्र वालियान की टीम ने मन्नू नगर तिराहे से आसफपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर अवधेश, सनी यादव उर्फ सोनू और दुष्यंत उर्फ टुल्ली निवासी ग्राम नहडौली, थाना फैजगंज बेहटा को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ थाना फैजगंज बेहटा में मुकदमा अपराध संख्या 235/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com