ट्रांसफॉर्मर का तेल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 लीटर तेल और बोलेरो बरामद
केशव गुप्ता
उघैती, बदायूं। थाना उघैती पुलिस ने 25 केवी ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 40 लीटर चोरी का तेल और बोलेरो गाड़ी बरामद की है।
13 अक्टूबर को ग्राम बालाकिशनपुर में निजी नलकूप पर लगे 25 केवी ट्रांसफॉर्मर से अज्ञात चोर तेल चोरी कर फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा की टीम ने 16 अक्टूबर की शाम करीब 7:50 बजे बिसौली-सहसवान रोड पर राजबरौलिया के पास सरवन पुत्र जयपाल निवासी टोटपुर, थाना सहसवान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने की फिराक में था। पुलिस को देखकर उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com