उझानी बदांयू 17 अक्टूबर।
रामलीला मैदान, उझानी में दशहरा पर्व की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जिलाधिकारी अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा पहुंचे। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर दोनों अधिकारियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अधिकारियों ने पूरे रामलीला मैदान का भ्रमण कर मंच, दर्शक दीर्घा, प्रवेश-द्वार, निकास मार्ग और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को दशहरा पर रावण वध के दौरान विशेष सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा -रामलीला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। प्रशासन का प्रयास है कि उझानी की ऐतिहासिक रामलीला शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो। सभी विभागों को समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी ने कहा – रावण दहन के दौरान विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मेले में अतिरिक्त पुलिस बल, सादी वर्दी में पुलिसकर्मी और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था के लिए अलग से ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इस मौके पर धनसुख अग्रवाल, संदीप सक्सेना, मनमोहन शर्मा, अरविंद शाक्य, कार्तिक अग्रवाल सहित रामलीला कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com