9:10 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

स्पन्दना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी में गबन के मामले में दो वांछित कर्मचारी गिरफ्तार

स्पन्दना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी में गबन के मामले में दो वांछित कर्मचारी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने स्पन्दना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में रुपयों के गबन के मामले में दो वांछित कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णचन्द्र पुत्र श्यामवली निवासी गायत्री नगर, थाना इज्जतनगर, बरेली और सुदीश पुत्र जोगराज सिंह निवासी शिकारपुर चौधरी, थाना इज्जतनगर, बरेली के रूप में हुई है। दोनों कंपनी की शाखा में कार्यरत थे और उन पर रुपयों के गबन का आरोप है।
इस मामले में थाना सिविल लाइंस में मुकदमा संख्या 601/2025 के तहत धारा 318(4) और 316(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल के नेतृत्व में दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.