9:39 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

बदायूं/उझानी, 17 अक्टूबर।

बरेली-मथुरा हाईवे पर उझानी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

उझानी के कल्याण चौक के समीप रहने वाला जीवन शर्मा 27 बर्ष शनिवार दोपहर बाइक से अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था। जीवन बाइक से बदायूं की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव गंगोरा के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा।

बताया जाता है कि हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे हायर सेंटर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.