बदायूं, 17 अक्टूबर।
सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ा प्रवर्तन अभियान चलाया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम गोतम और यात्री/माल कर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे 10 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए। मौके पर ही ₹4 लाख की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।

अधिकारियों ने वाहन चालकों और स्वामियों को कड़े निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग से न सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है, बल्कि सड़कें और पुल भी क्षतिग्रस्त होते हैं।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित भार क्षमता का पालन करें और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com