8:28 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में नौ लोगों का किया चालान

जरीफनगर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में नौ लोगों का किया चालान

केशव गुप्ता

बदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उपजिलाधिकारी सहसवान के समक्ष पेश करने के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार, शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में कमर, दानवीर, जयपाली, रामवीर, रोहतास, ओमपाल, उरमान, बबलेश और महेश शामिल हैं। इनमें कुछ लोग ग्राम जतकी और मझोलरा, जबकि अन्य ग्राम समसपुर मलिका फत्ता के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.