8:31 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति 6.0: परिवारों को सम्मानित कर लिया फीडबैक, महिलाओं को सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

मिशन शक्ति 6.0: परिवारों को सम्मानित कर लिया फीडबैक, महिलाओं को सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

केशव गुप्ता

बदायूं। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जनपद में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। शनिवार को एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण होने पर संबंधित परिवारों को बुलाकर सम्मानित किया और उनका फीडबैक लिया।
थाना कादरचौक, फैजगंज बेहटा, बिनावर, कुंवरगांव और उघैती की मिशन शक्ति टीमों ने परिवारों को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। वहीं, कुंवरगांव, फैजगंज बेहटा, सिविल लाइंस और बिनावर थानों में पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुंवरगांव पुलिस ने ग्राम मोगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया।
अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की महिला पुलिसकर्मियों ने बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पंपलेट बांटकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना और वन स्टॉप सेंटर सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं।
महिलाओं और बालिकाओं को 1090 महिला पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन सहित जरूरी नंबरों की जानकारी भी दी गई। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.