।
उझानी, 17 अक्टूबर।
ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में शनिवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एक्टिविटी हॉल को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक डांडिया रास प्रस्तुति से हुआ। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। नन्हे कदमों की थाप और रंग-बिरंगी वेशभूषा ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।
कार्यक्रम का समापन माँ दुर्गा की आरती एवं तिलक समारोह के साथ हुआ। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर हो गया।




इस शुभ अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल एवं श्रीमती नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट तथा उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
यह समारोह भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने इस पावन अवसर को सभी के लिए यादगार बना दिया।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com