7:49 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

डीपीएस बदायूं के नन्हे सिविल एस्पिरेंट्स से प्रभावित हुई दृष्टि आईएएस की टीम

बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बदायूं में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में दृष्टि आईएएस की विशेषज्ञ टीम ने विद्यार्थियों से संवाद कर सिविल सेवा के प्रति उनकी रुचि और आत्मविश्वास की सराहना की। सेंटर हेड एडवोकेट पवन कुमार सिंह ने विद्यालय की शैक्षिक पहल और ‘सारथी’ पुस्तक की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। टीम ने कुछ विद्यार्थियों का चयन भी किया। इस अवसर पर फाइनेंस डायरेक्टर आशीष सक्सेना और प्रधानाचार्य राजीव सामंतो सहित विद्यालय के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.