बिसौली। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 के विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्रीराम के राजतिलक का सुंदर मंचन किया गया। वहीं, कक्षा 8 के छात्र काव्यांश गौर ने भगवान श्रीराम की भूमिका निभाकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय के द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें अभिनय पाठक, अभिनव यादव, अभिषेक धनगर, अनन्या कश्यप, अनन्या पाल, अनाया सिंह, अनुभव, अनुष्का, आराध्या सक्सेना, आराध्या यादव, अथर्व शर्मा, आयुष यादव, आयुष सागर, आशीष, अर्णव वार्ष्णेय, दक्ष यादव, दीक्षा यादव, गरिमा पाल, गर्वित चौधरी, हिमांशु, हर्षित कुमार सिंह, हिमांशी, कुंजल, कावेरी सिंह, मानवेंद्र, मितांश, नवनीत, नयनश्री, निखिल, मोहित, ओम चौहान, पार्थ शर्मा, राधिका, राधिका शर्मा, राम उपाध्याय, संजय शर्मा, शौर्य प्रताप सिंह, शुभम कुमारी, अमन, सुशांत, त्रिशा सक्सेना, विनायक गौतम, वंश बाबू, रवि एवं अरविंद शामिल रहे। विद्यालय के डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री मिश्रा, श्वेता शर्मा, स्वाति अग्रवाल, पवित्र पाठक, सागर गुप्ता, मेघा सक्सेना, सुंदरी रस्तोगी, गौरी, विनीता, प्रिया सिंह, साइदा, मनोज चौहान, अनमोल सिंह, विष्णु कश्यप, शिल्पी गर्ग एवं कविता कथूरिया का विशेष सहयोग रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com