6:53 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को लेकर विशेष गतिविधियाँ आयोजित

बदायूं। विशेष पुनरीक्षण मतदाता बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को लेकर विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस दौरान जमीर अहमद बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) ने निर्धारित विधानसभा क्षेत्र 116 शेखूपुर के बूथ संख्या 376 नगर पालिका इंटर कॉलेज ककराला पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की समस्याओं को सुना तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु फार्म नं० 6, संशोधन कराने हेतु फार्म नं० 8 अवश्य भरने के लिए कहा।

बूथ दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करना रहा। इस दौरान नागरिकों को अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों की जाँच करने के लिए प्रेरित किया गया। पात्र नए मतदाताओं को नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

बीएलओ ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जाँच लें और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुधार के लिए फार्म नं० 8 आवेदन करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण और मतदान प्रक्रिया में सहभागिता आवश्यक है।

प्रशासन का उद्देश्य विशेष पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक एवं अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

अपील: सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जाँचें तथा आवश्यकतानुसार संबंधित बीएलओ से संपर्क कर संशोधन या पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
जागरूक मतदाता की यही पहचान।
मतदाता सूची में हो अपना नाम।।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.