6:53 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

मेरा युवा भारत बदायूं द्वारा आस-पास पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित, नशा मुक्ति का दिया संदेश।

बदायूं। 17 अक्टूबर।मेरा युवा भारत बदायूं द्वारा आस-पास पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का का शुभारंभ श्री महेश चंद्र गुप्ता सदर विधायक, जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह, नरेंद्र यादव, रवींद्र पाल सिंह, अशोक तोमर, विकास यादव ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री महेश चंद्र गुप्ता ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद, सामाजिक कार्यों और सकारात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने, अपने साथियों को जागरूक करने तथा नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरा युवा भारत युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवींद्र पाल सिंह कार्यालय सहायक ने कहा कि युवाओं को सामाजिक समस्याओं पर विचार-विमर्श करने, अपने विचार व्यक्त करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
मेरा युवा भारत बदायूं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर श्री नरेंद्र यादव प्रबंधक जेएस पी जी कॉलेज, विकास यादव प्रबन्धक निदेशक, राहुल कुमार प्राचार्य, छबिराम कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस, अफन राजपूत, पीयूष यादव, अखिलेश यादव, डॉली यादव, रश्मि सक्सेना, माणिक्य मौर्य, संभव कुमार, आकाश कुमार, सुधीर यादव, लवेश यादव, अभिलाषा यादव आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफ़ल संचालन अशोक तोमर जी ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.