6:53 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में नौ दुर्गा स्वरूपों का पूजन

बिल्सी में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में नौ दुर्गा स्वरूपों का पूजन, आरती उतारकर लिया आशीर्वाद

बिल्सी (बदायूं)। नवरात्र के सप्तमी पर्व पर भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन किया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में सजीं नन्हीं बालिकाओं का विधि-विधान से पूजन कर आरती उतारी गई और उनका आशीर्वाद लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद ब्रज क्षेत्र की मातृशक्ति संयोजिका किरण सिसोदिया और जिला उपाध्यक्ष डीके गुप्ता ने देवी स्वरूपों का तिलक कर पूजन किया। इसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति के संजीव वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बालिकाओं को पुष्पमाला पहनाई, आरती उतारी और भोग अर्पित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.