5:39 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, नूडल्स खाकर सोया था परिवार

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता, 11 वर्षीय बेटे लड्डू, 7 वर्षीय बेटी मिष्टी और 3 वर्षीय बेटे साक्षात के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार रात में नूडल्स खाकर सोया था।

17 अक्टूबर 2026 की सुबह घटना की सूचना मिलने पर रबूपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।

हालांकि, परिवार के सभी सदस्यों की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.