5:41 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

115 बदायूं में विमल कृष्ण अग्रवाल के फ्लेक्स लगते ही बढ़ा सियासी पारा

115 बदायूं में विमल कृष्ण अग्रवाल के फ्लेक्स लगते ही बढ़ा सियासी पारा!

बदायूं, 17 अक्टूबर।

115 बदायूं विधानसभा में पूर्व मंत्री, समाजसेवी एवं उद्योगपति विमल कृष्ण अग्रवाल के होर्डिंग और फ्लेक्स लगते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग पर लिखा है – “समाज के लिए सदैव समर्पित…”और इसी नारे के साथ बदायूं का सियासी तापमान हाई हो गया है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो बदायूं विधानसभा में विमल कृष्ण अग्रवाल के उतरने से मुकाबला सबसे दिलचस्प और रोचक हो जाएगा।

पाक-साफ राजनीति, मधुर व्यवहार ही है अलग पहचान
विमल कृष्ण अग्रवाल की सबसे बड़ी ताकत है उनका मधुर व्यवहार और पाक-साफ राजनीति। कभी किसी का बुरा न करना, सबको साथ लेकर चलना ही उनकी खासियत है। यही वजह है जो उनको दूसरों से अलग रखती है और जनता में आज भी उनकी पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है।

चर्चा है कि अगर भाजपा टिकट देती है तो विमल कृष्ण अग्रवाल का विधानसभा पहुंचना तय है। इसकी बड़ी वजह है उनका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड – पिछली बार वह बदायूं विधानसभा से ही जीतकर मंत्री बने थे, भले ही तब वह बसपा से जीते थे।

बिल्सी विधानसभा बनने के बाद वह समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े मगर जीत नहीं पाए। जानकार बताते हैं कि अब वह भाजपा से टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं। पिछली बार सपा ने बिल्सी सीट महान दल को देकर एक सीट कम कर ली, वरना विमल जी पिछली दफा ही विधानसभा में होते। महान दल ने कोशिश बहुत की मगर प्रत्याशी नया होने के कारण लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब नहीं हो सका।

विश्लेषकों का कहना है कि महान दल पिछली बार अपने सिंबल से विमल कृष्ण अग्रवाल को लड़ाता तो उसका भी प्रदेश में खाता खुलना तय हो जाता।

फिलहाल होर्डिंग वार शुरू होते ही बदायूं की सियासत में एक ही सवाल गूंज रहा है – क्या इस बार कमल से वापसी करेंगे विमल ?

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.