4:24 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – चारा काटने वाले इंजन की चपेट में आकर महिला की मौत, साड़ी फंसने से हुआ हादसा

बदायूं – चारा काटने वाले इंजन की चपेट में आकर महिला की मौत, साड़ी फंसने से हुआ हादसा।

जुनावई, 17 अक्टूबर।

बदायूं के जुनावई थाना क्षेत्र के सिमरई गांव में शनिवार सुबह करीब 9 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। पशुओं के लिए चारा काटने वाले इंजन की चपेट में आने से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सिमरई गांव निवासी नीरू (26) पत्नी हरिओम शनिवार सुबह पशुओं के लिए चारा काटने वाले इंजन को चालू कर रही थीं। इंजन स्टार्ट करने के बाद जैसे ही वह पीछे हटीं, अचानक उनकी साड़ी मशीन में फंस गई।

साड़ी फंसने से वह खुद को संभाल नहीं पाईं और संतुलन खोकर इंजन के ऊपर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के दौरान नीरू की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को इंजन से अलग किया और तत्काल जुनावई के अस्पताल लेकर गए। परिजनों को उम्मीद थी कि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच जाएगी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। नीरू की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में जहां रोजमर्रा के कामकाज चल रहे थे, वहीं कुछ ही देर में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में भी शोक का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने हादसे पर दुख जताया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.