लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के छात्र उपेंद्र यादव का यूपी पुलिस में चयन, सहसवान का नाम किया रोशन
सहसवान (बदायूं)। क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा देने वाली खबर सामने आई है। सहसवान स्थित लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले एक और विद्यार्थी उपेंद्र यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार, परिचितों और लाइब्रेरी परिवार में खुशी का माहौल है।
उपेंद्र यादव पुत्र श्री मदन लाल यादव, निवासी ग्राम मुदारी सिधारपुर, तहसील सहसवान, जनपद बदायूं के रहने वाले हैं। उन्होंने लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी में अध्ययन करते हुए अपनी तैयारी को आगे बढ़ाया और मेहनत व लगन के दम पर यूपी पुलिस भर्ती में सफलता हासिल की।
उपेंद्र के चयन से लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। यह सफलता बताती है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में तैयारी से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com