3:52 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में ट्रैफिक नियमों पर सवाल: आम आदमी का चालान तो पुलिस की तेज आवाज वाले हॉर्न पर कार्रवाई कौन करेगा?

बदायूं। सड़क पर चलने वाली बाइक और कारों में तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न मिलने पर पुलिस आम नागरिकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करती है। लेकिन जब पुलिस की अपनी बाइक या कारों में तेज आवाज वाले हॉर्न सुनाई देते हैं, तो सवाल उठता है कि आखिर इन पर कार्रवाई कौन करेगा?
ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, लेकिन नियमों को लागू कराने वाली पुलिस की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। अगर आम आदमी के वाहन में तेज आवाज वाला हॉर्न होने पर चालान काटा जाता है, तो पुलिस के वाहनों में ऐसे हॉर्न होने पर भी समान नियम लागू होने चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.