1:27 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज में किया गया सम्मानित ।

70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज में किया गया सम्मानित ।

बदायूँ । 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूँ के छात्र को कॉलेज परिसर में सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 14, 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को पुलिस परेड ग्राउंड, बदायूँ में आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र उम्मीद बेग़ ने सब-जूनियर वर्ग की चक्का फेंक (बालक वर्ग) स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्र की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री मंसूर हुसैन एवं शिक्षक श्री अमरकांत लाल दास, श्री फ़ैज़ान अख़्तर तथा श्री अमन सैफ़ी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों ने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है।

कॉलेज परिवार ने छात्र की सफलता को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.