12:30 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं-बिजनौर हाईवे पर बड़ा हादसा – सतेती चौराहे के पास रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर में 6 घायल

।

बिल्सी, 17 अक्टूबर।

बदायूं के बिल्सी में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शुक्रवार शाम सतेती चौराहे के पास रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, बेहटा जबीं निवासी टेंपो चालक बिल्सी से करीब आधा दर्जन सवारियों को लेकर बदायूं जा रहा था। सतेती चौराहे के पास आगे चल रही रोडवेज बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे टेंपो चालक नियंत्रण खो बैठा और टेंपो बस के पीछे जा टकराया।

घायलों में रामनगला निवासी गीता, रामप्यारी, सतपाल और चमेली के अलावा खैराती नगर निवासी राजेश कुमार घायल हो गए। एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि दोनों वाहन बिल्सी से बदायूं की ओर जा रहे थे। सतेती चौराहे के पास रोडवेज बस के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा टेंपो उससे टकरा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.