बदायूं से बिल्सी आ रही कार अनियंत्रित, हाईवे पर कई पलटी खाकर खाई में गिरी।
बिल्सी, 17 अक्टूबर।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गढ़ौली गांव के पास बदायूं से बिल्सी आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक प्रशांत दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गए। कार ने हाईवे पर कई बार पलटी खाई और एक खाई में जा गिरी, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
यह घटना शुक्रवार शाम को हुई। वहां मौजूद राजीव कुमार ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की खिड़की तोड़कर चालक को बाहर निकाला। प्रशांत दीक्षित बमेड़ निवासी हैं। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना का वीडियो आज शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com