12:29 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

ब्लॉक अम्बियापुर की रिसौली में बड़ी सियासी हलचल – क्षत्रिय महासभा के मंडल उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह सपा में शामिल

।

बिल्सी में टिकट के दावेदार।

बिल्सी, 17 अक्टूबर।

ब्लॉक अम्बियापुर की न्याय पंचायत रिसौली में क्षत्रिय महासभा के मंडल उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए हैं। उनके सपा में आने पर क्षत्रिय समाज ने खुशी जताई है।

राणा पट्टी में राजीव राणा के घर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि रवि प्रताप सिंह के सपा में शामिल होने से बिल्सी क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी। रवि प्रताप सिंह मूलतः बदायूँ के गांव दौरी के हैं, पर उनका सामाजिक कार्य रिसौली-बिल्सी क्षेत्र में अधिक रहा है।

उनके सपा में शामिल होने से बिल्सी में सियासी हलचल तेज हो गई। राजनीतिक लोग उन्हें बिल्सी से टिकट का दावेदार मान रहे हैं।

इस मौके पर राजीव राणा ने मिठाई बांटी। राजवंश सिंह सिसौदिया, गजेंद्र सिंह, संजीव सिंह, सुल्तान सिंह, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.