11:51 am Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में भगवान श्रीराम की बारात में सेवा, सद्भाव और आस्था का संगम

उझानी में भगवान श्रीराम की बारात में सेवा, सद्भाव और आस्था का संगम।

पूर्व विधायक ने सपा नेताओं संग किया राम बारात का स्वागत

उझानी बदायूँ, 17 अक्टूबर।

नगर उझानी में भगवान श्रीराम जी की भव्य बारात के पावन अवसर पर पूर्व विधायक हाजी बिट्टन द्वारा समाजवादी टेंट लगवाकर लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई तथा जल एवं केले का प्रसाद वितरित किया गया।

पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने अपने साथियों के साथ भगवान श्रीराम जी की आरती भी की। पुष्प वर्षा कर राम बारात में शामिल भगवान का स्वरूप धरे कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर चौधरी टेडामल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, राशिद नेता, वीपी यादव आदि मौजूद रहे।

पूर्व विधायक हाजी बिट्टन बोले भगवान श्रीराम हम सबके आदर्श हैं, उनकी बारात में सेवा करना हमारा सौभाग्य है। उझानी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है, सेवा ही सच्ची राजनीति है।

समाजसेवी चौधरी टेडामल अग्रवाल बोले –
राम बारात हमारी संस्कृति और संस्कार है, हम हर वर्ष दिल से स्वागत करते हैं, भाईचारा ही हमारी ताकत है। उझानी में सभी धर्म के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं, यही हमारी पहचान है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.