11:30 am Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

मेरठ: पति अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड

मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। फैसले में न्यायाधीश ने इस वारदात को वैवाहिक रिश्ते में विश्वास और भरोसे को तोड़ने वाला गंभीर अपराध बताया।

जजमेंट में क्या कहा गया?

ADJ-12 जयवीर सिंह नागर ने अपने फैसले में लिखा कि जिस पति ने विश्वास करके रविता को अपने घर की लक्ष्मी बनाया और तीन बच्चों की मां बनाया, उसी की हत्या करने का आरोप दोनों पर साबित हुआ। अदालत ने अपराध की गंभीरता और क्रूरता को देखते हुए आजीवन कारावास को पर्याप्त नहीं माना और दोनों को मृत्युदंड सुनाया।

सजा के बाद रोने लगे दोनों

रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार शाम सजा सुनाए जाने के बाद रविता और अमरदीप को कैदियों की बैरक में शिफ्ट किया गया। बताया गया कि दोनों बार-बार रो रहे थे और बैरक में भेजा गया खाना भी नहीं खाया। रविता को तेज बुखार आने की जानकारी भी सामने आई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.