बिना अनुमति बरगद का पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज, लकड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
केशव गुप्ता
उसावां (बदायूं)। थाना उसावां पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम उदैया नगला में बिना अनुमति बरगद का पेड़ काटने के मामले में कार्रवाई की है। मौके से कटी लकड़ी और सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम उदैया नगला में धनवीर सिंह के खेत में खड़े बरगद के पेड़ काटे जा रहे थे। गश्त के दौरान उपनिरीक्षक प्रेमेंद्र पंवार को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर उन्होंने वन रक्षक अनिल राजपूत को जानकारी दी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पेड़ काट रहे लोग भाग निकले।
टीम ने बरगद के कटे हुए बोटे और सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने खेत मालिक धनवीर सिंह और उसहैत निवासी ठेकेदार आदिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com