बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में किया जनसंपर्क, शिक्षकों से मांगे वोट
बिसौली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बिसौली क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’ ने क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में शिक्षकों से मतदान की अपील की।
शिक्षण संस्थानों में पहुंचने पर विधायक आशुतोष मौर्य का शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने शिक्षकों से संवाद करते हुए उनके सम्मान और क्षेत्र के विकास के मुद्दे उठाए। उन्होंने डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की।
इन शिक्षण संस्थानों में किया जनसंपर्क
विधायक ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों का दौरा किया। इनमें शोभाराम शाक्य हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज, रेहड़िया; सय्यद गालिब तालिब अली इंटर कॉलेज, सैदपुर; नूरी राजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर; चंद्रभान इंटर कॉलेज, किशनपुर; गौरी शंकर इंटर कॉलेज, बगरैन; ओपी सिंह चिल्ड्रन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरैन तथा गौरी शंकर कमला देवी बलवीर सिंह कन्या इंटर कॉलेज शामिल रहे।
भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रभाकर शर्मा ‘लिट्टे’, जिला मंत्री नीटू पाल, बिसौली ग्रामीण मंडल प्रभारी अनुज सक्सेना, बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, बगरैन मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, युवा जिला उपाध्यक्ष शिवम शंखधार, जिला कार्यकारिणी सदस्य निगमेश्वर मिश्रा और ग्रामीण बिसौली मंडल महामंत्री सुमित सिंह मौजूद रहे।
इसके अलावा करनपुर के अनुसूचित मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान राधेश्याम सागर, जितेंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभियान में शामिल हुए।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में एकजुट होकर प्रचार करने तथा उन्हें चुनाव में विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com