8:44 am Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

डीएम और एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

त्योहारों को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बदायूं। शारदीय नवरात्रि, दशहरा और आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने सिटी मॉल, नेहरू चौक, सर्राफा बाजार, गांधी ग्राउंड और छह सड़का सहित शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, नियमित गश्त करने तथा भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। अफवाह फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिन्द जाधव सहित कोतवाली और सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.