8:01 am Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

महा नवमी पर यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, 19 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महा नवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले से प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलने की बात कही जा रही है। इस अवसर पर सरकारी कार्यालय बंद रहने की जानकारी दी गई है।

महा नवमी का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है। नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व को लेकर प्रदेशभर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल रहता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.