8:44 am Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में भगवान श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा

इस्लामनगर : श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में भगवान श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा बैडबाजों की मधुर धुनों पर धूमधाम के साथ निकाली गई। सेठ साँवरिया का फूल बंगला ग्यारह लाख रुपयों से सजा आकर्षण का केंद्र रहा।
राम बारात का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र लीडर ने सिंहासन पर विरजमान भगवान श्री राम जी, लक्ष्मण जी, गुरु विश्वामित्र के स्वरूपों का तिलक व आरती कर संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। कमेेटी अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, सभासद मुकेश गुप्ता ने अतिथियों का राम पटका पहनाकर प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कमेटी के महामंत्री अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद शंखधार कल्लू, सभासद मुकेश गुप्ता, दीपेन्द्र गुप्ता नन्हे, मेला इंचार्ज पप्पू दादा, राम बारात इंचार्ज गोविन्द वार्ष्णेय, उपेन्द्र प्रताप सिंह, अमन गुप्ता भोला, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सुशील पाठक, सागर शर्मा, धर्मेन्द्र राठी सहित कमेटी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.