8:31 pm Friday , 16 October 2026
BREAKING NEWS

ग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यास

ग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में एक और कदम

बदायूँ। आज विधानसभा क्षेत्र बदायूँ के ग्राम कैली में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत सुनील के घर से होली चौक होते हुए संदीप के घर तक बनने वाली 500 मीटर सड़क लगभग 38 लाख रूपए के निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर विधायक माननीय श्री महेश चंद्र गुप्ता जी द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

इस सड़क के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा और गांव के विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार तथा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार गांव, गरीब, किसान और आम नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है, वहीं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की त्वरित आर्थिक विकास योजना के माध्यम से भी स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति मिल रही है।

विधायक जी ने कहा कि बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना उनका संकल्प है। क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बदायूँ विधानसभा क्षेत्र विकास, जनकल्याण और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नोरंग पाल,चेयरमेन पति अरविन्द रावत,ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल सिंह पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत,अंकित शाक्य, अजित सिंह, अजय सक्सेना, सियाराम गुरु,के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.