8:07 pm Friday , 16 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में मारपीट समेत सात मुकदमों में दर्ज आरोपी वारंटी गिरफ्तार

बदायूं में मारपीट समेत सात मुकदमों में दर्ज आरोपी वारंटी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। कोतवाली पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत शुक्रवार को शब्बू पुत्र अजीज निवासी मोहल्ला ऊपरपारा, थाना कोतवाली बदायूं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को संबंधित मुकदमे में कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकदमा संख्या 25518/2022 में धारा 323 और 504 भादवि के तहत वारंटी था। उसके खिलाफ कोतवाली बदायूं में मारपीट, धमकी, आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जगमेंदर और कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.